PM Krishi Sichai Yojana 2024 – प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, लाभ, पात्रता एवं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

PM Krishi Sichai Yojana 2024 (प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना) – प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का शुरुवात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना के तहत किसानों को खेतो की सिचाई के लिए उपकरण खरीदने पर उन्हें सब्सिडी प्रदान की जाएगी। Pradhanmantri Krishi Sichai Yojana किसानों के हित में शुरू की गयी महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक है। इस योजना के जरिए किसानों को खेती करने के लिए सहायता प्रदान की जाएगी।

PM Krishi Sichai Yojana के माध्यम से किसानों की जल सम्बंधित समस्या का समाधान किया जायेगा। सिचाई की सही व्यवस्था होने पर पानी की बर्बादी भी नहीं होगी साथ ही किसान अपने खेतों में सही समय पर पानी भी दे पायेंगे जिसका पूरा असर फसल की पैदावार पर पड़ेगा। अच्छे फसल होने पर किसानों की आय में भी बढ़ोतरी होगी। इस आर्टिकल में हम PM Krishi Sichai Yojana 2024 (प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना) से सम्बंधित सभी जानकारी देंगे इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

PM Krishi Sichai Yojana 2024 Overview

योजना का नामप्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना
इनके द्वारा चलाया जा रहाकेंद्र सरकार के द्वारा
शुरुवात की गयीनरेंद्र मोदी जी के द्वारा
कब शुरू की गईवर्ष 2015 में
लाभार्थीदेश के किसान
ऑफिसियल वेबसाइटhttp://pmksy.gov.in/

Pradhanmantri Krishi Sichai Yojana

भारत एक कृषि प्रधान देश है। देश की अधिकतर जनसंख्या का आय खेती पर निर्भर करता है। खेती करने के लिए खाद, बीज एवं अच्छी मिट्टी के साथ साथ सिंचाई भी बहुत महत्वपूर्ण है। समय समय पर फसलों को पानी न मिलने की वजह से कई किसानों का फसल बर्बाद हो जाता है। किसानों की सिंचाई सम्बंधित समस्या को दूर करने के लिए ही प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की शुरुवात की गयी है। सेल्फ हेल्प ग्रुप्स, ट्रस्ट, सहकारी समिति, इंकॉर्पोरेटेड कंपनियां, उत्पादक कृषकों के समूहों के माध्यम से किसानों की सिंचाई सम्बंधित समस्या को दूर किया जायेगा। सरकार द्वारा इस योजना के लिए 50000 करोड़ रूपये की धनराशि निर्धारित की है।

PM Krishi Sichai Yojana का उद्देश्य

जैसे की आप लोग जानते है कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। अधिकतर जनसंख्या खेती कर अपना जीवन यापन करते है। समय पर फसलों को पानी न मिलने के कारण फसल ख़राब हो जाता है।  फसल ख़राब हो जाने की वजह से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है इसलिए सरकार द्वारा खेती करने की समस्या को करने के लिए नये-नये कदम उठा रही हैं। इस योजना के माध्यम से हर एक किसानों के खेत तक सिंचाई की बेहतर व्यवस्था पहुँचाना है। फसल  पैदावार अधिक होने पर किसानों की आय में भी बढ़ोतरी होगी।

Pradhanmantri Krishi Sichai Yojana 2024 के लाभ

  • किसानों को इस योजना के तहत खेतों में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • सिंचाई व्यवस्था पर होने वाले खर्च का 75% अनुदान केंद्र सरकार द्वारा एवं 25% खर्च राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा।
  • जल संचयन, भूजल विकास आदि का निर्माण इस योजना का अंतर्गत किया जायेगा।
  • सिंचाई सम्बंधित उपकरण खरीदने पर किसानों को सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  • ड्रिप सिंचाई, स्प्रिंकलर सिंचाई जैसे बेहतर तरीकों को बढ़ावा दिया जायेगा।
  • कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग या सहकारी सदस्य वाले किसानों को भी यह लाभ प्रदान किया जायेगा।
  • इस योजना से फसल पैदावार बढ़ेगी जिससे किसानों की आय में भी बढ़ोतरी होगी।
  • किसानों की आय में भी बढ़ोतरी होने पर अर्थव्यवस्था का पूर्ण विकास होगा।
  • सिंचाई में नये उपकरणों का इस्तमाल करने पर पानी की भी बचत होगी साथ ही कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी एवं उपज के गुणवत्ता में तेज़ी आएगी।

Pradhanmantri Krishi Sichai Yojana 2024 की पात्रता

  • इस योजना का लाभ देश के मूल निवासी को दिया जायेगा।
  • देश के सभी वर्ग के किसान इस योजना के लिए पात्र होंगे।
  • किसानों के पास खेती करने योग्य भूमि होना चाहिए।
  • सेल्फ हेल्प ग्रुप्स, ट्रस्ट, सहकारी समिति, इंकॉर्पोरेटेड कंपनियां, उत्पादक कृषकों के समूहों के सदस्यो को भी प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का लाभ दिया जायेगा।
  • न्यूनतम सात वर्षों से Lease Agreement के तहत उस भूमि पर खेती करने वाले किसानों को लाभ दिया जायेगा।

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2024 के आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • जमीन के कागज़ात
  • पहचान पत्र
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2024 में आवेदन कैसे करे?

योजना की जानकारी सभी किसानो के पास पहुंचाने के लिए आधिकारिक पोर्टल स्थापित किया गया है। अपने प्रदेश की कृषि विभाग की वेबसाइट से इस योजना का आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए निचे लिखे स्टेप्स को फॉलो कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए अपने गांव की कृषि सलाहकार से बात कर सकते है।

  • सबसे पहले अपने प्रदेश की कृषि विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर चले जाये।
  • अब पीएम कृषि सिंचाई योजना के आवेदन फॉर्म पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म पर पूछी गयी सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर भरे।
  • अब सभी मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर दे।
  • सभी जानकारी को अच्छे से चेक कर ले और फॉर्म सबमिट कर दे।
  • इस प्रकार आप पीएम कृषि सिंचाई योजना के आवेदन कर पायेंगे।

निष्कर्ष

दोस्तों यह आर्टिकल प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना – PM Krishi Sichai Yojana 2024 के बारे में था। इस योजना से किसानों को काफी फायदा होने वाला है। यदि आप भी एक किसान है तो इस योजना का लाभ जरूर ले। यदि आपको आर्टिकल पसंद आया है तो कृपया इसे दो लोगों के साथ जरूर शेयर करें।

इन्हें भी पढ़े – PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Prahalad Sah

मेरा नाम प्रहलाद कुमार साह है। मै पिछले 2 सालों से कंटेंट राइटिंग करता हु। मुझे विभिन्न परीक्षाओं, बिज़नेस आइडियाज एवं भारत एवं राज्य सरकारों द्वारा चलाये गए महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में लिखना पसंद है। सभी जानकारी मै ऑफिसियल नोटिफिकेशन के जरिए प्राप्त कर लेख लिखता हु। मेरे द्वारा लिखे गए लेख पसंद आने पर अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते है।

Leave a Comment