Ladli Laxmi Yojana E Kyc 2024 – लाड़ली लक्ष्मी योजना का E Kyc कैसे करें, यहाँ देखे पूरी जानकारी

Ladli Laxmi Yojana E Kyc – लाड़ली लक्ष्मी योजना का शुरुवात मध्यप्रदेश के सरकार के द्वारा किया गया है। लाड़ली लक्ष्मी योजना बालिकाओं के हित में शुरू की गयी एक महत्वकांक्षी योजना है। सरकार के द्वारा बालिकाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए इस योजना की शुरुवात की गयी है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा बेटियों को शिक्षा एवं उनकी शादी के लिए कुल 143000 रूपये का लाभ प्रदान करेगी। इस सहायता राशि का लाभ केवल इस योजना में पंजीकृत बेटियों को दिया जायेगा एवं उनका E Kyc होना आवश्यक है।

लाड़ली लक्ष्मी योजना का E Kyc की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराई गयी है। आप अपने  मोबाइल से अपना E Kyc करवा सकते है। यदि आप अभी तक अपना E Kyc नहीं किया है तो इस आर्टिकल में आपको Ladli Laxmi Yojana E Kyc की पूरी जानकारी मिलेगी। इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Ladli Laxmi Yojana overview

योजना का नामLadli Laxmi Yojana
आर्टिकल का नामLadli Laxmi Yojana E Kyc 2024
आर्टिकल का प्रकारलेटेस्ट अपडेट
E Kyc माध्यमऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटक्लिक करें

Ladli Laxmi Yojana

साल 2007 में मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना की शुरुवात की गयी। इस योजना के तहत बालिकाओं को आर्थिक सहायता प्रदान किया जाता है। लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत पंजीकृत बेटियों को कुछ किस्तों में 143000 रूपये का लाभ दिया जाता है। यह राशि बालिकाओं बैंक खाते में ट्रांसफर किये जाते है।

इस योजना के तहत बालिकाओं को 6 वीं में प्रवेश पर 2000/-रूपये, कक्षा 9 वीं में प्रवेश पर 4000/- रूपये, कक्षा 11 वीं में प्रवेश पर 6000/- रूपये एवं कक्षा 12वीं में प्रवेश पर  6000/- रूपये की आर्थिक सहायता दिया जाता है। स्नातक में नामांकन करने पर दो किस्तों में कुल 25000/- रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। सरकार द्वारा निर्धारित उम्र में बालिका की शादी होने पर लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

Ladli Laxmi Yojana के लाभ

  • आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बालिकाओं को इस योजना के तहत लाभ प्रदान किया जाता है।
  • बालिकाओं की शादी एवं उनकी पढाई में जो खर्च होता है सरकार द्वारा उनकी पूर्ति की जाती है।
  • इस योजना के तहत मिलने वाले पैसे सीधे बालिकाओं के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किये जाते है।
  • 6वीं कक्षा में 2000/-रूपये, 9वीं कक्षा में  4000/- रूपये,11वीं कक्षा में 6000/- रूपये, 12वीं कक्षा में  6000/- रूपये की की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
  • स्नातक में नामांकन करने के बाद प्रथम वर्ष एवं अंतिम वर्ष को मिलाकर कुल 25000/- रूपये की प्रोत्साहन राशि दिए जायेंगे।
  • निर्धारित उम्र में बालिकाओं की शादी  होने पर 1.00 लाख काअंतिम सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

इन्हें भी पढ़े – प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, लाभ, पात्रता एवं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए पात्रता

  • बालिका एवं उनके माता पिता मध्यप्रदेश की मूल निवासी होना चाहिए।
  • 1 जनवरी 2006 अथवा उसके पश्चात हुआ है उन्हें इस योजना का लाभ दिया जायेगा।
  • इस योजना का लाभ केवल बालिकाओं को ही दिया जायेगा।
  • बालिका का नाम आंगनबाड़ी केंद्र मे पंजीकृत होना चाहिए।
  • आयकरदाता परिवार के बालिकाओं को इस योजना का लाभ नहीं दिया जायेगा।

Ladli Laxmi Yojana E KYC करने की प्रक्रिया

बालिकाओं को इस  योजना का लाभ लेने के लिए E-KYC करना आवश्यक है। निचे बताये गए प्रोसेस को फॉलो करके आप अपना E-KYC कर सकते है।

  1. सबसे पहले की समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट samagra.gov.in पर जाना होगा।
  2. होमपेज पर समग्र प्रोफाइल अपडेट करें का एक कॉलम मिलेगा।
  3. समग्र प्रोफाइल अपडेट करें वाले कॉलम में E-KYC का एक विकल्प मिलेगा उसपर क्लिक करें।
  4. अब आपसे सदस्य का समग्र आईडी माँगा जायेगा उसे दर्ज करें।
  5. समग्र आईडी दर्ज करने के बाद आपके सामने आपकी व्यक्तिगत जानकारी आ जाएगी। इसे कन्फर्म कर आगे बढे पर क्लिक कर दे।
  6. अब  आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा। उसके बाद OTP के बटन पर क्लिक कर दे।
  7. आधार नंबर से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा उसे दर्ज करें।
  8. आधार मे दर्ज जन्मतिथि को दर्ज करे एवं आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर दे।
  9. अपलोड की गयी सभी जानकारी को पुन: जांच कर ले।
  10. अब ‘ग्राम पंचायत को अनुरोध भेजे’ के विकल्प पर क्लिक कर दे।
  11. आपको 9 अंको की Request ID मिलेगा उसे अपने पास नोट कर ले।
  12. इस तरह आपका E-KYC आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

निष्कर्ष

यह आर्टिकल Ladli Laxmi Yojana E-KYC के बारे में था। इस आर्टिकल में आपको Ladli Laxmi Yojana का E-KYC कैसे करें के बारे में बताया गया है। इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Join TelegramClick Here
HomepageClick Here
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Prahalad Sah

मेरा नाम प्रहलाद कुमार साह है। मै पिछले 2 सालों से कंटेंट राइटिंग करता हु। मुझे विभिन्न परीक्षाओं, बिज़नेस आइडियाज एवं भारत एवं राज्य सरकारों द्वारा चलाये गए महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में लिखना पसंद है। सभी जानकारी मै ऑफिसियल नोटिफिकेशन के जरिए प्राप्त कर लेख लिखता हु। मेरे द्वारा लिखे गए लेख पसंद आने पर अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते है।

Leave a Comment