Chief Minister Ladli Behna Yojana 2024 – मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना से मिलेंगे 1250 रूपये महीना

Chief Minister Ladli Behna Yojana – मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा लाडली बहना योजना की शुरुवात की गयी है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा Ladli Behna Yojana का शुभआरम्भ किया गया है। इस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक लाभ प्रदान किया जाता है। समाज में महिलाओं को एक नई पहचान और उनके आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की शुरुवात की गयी है।

इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने उनके बैंक अकाउंट में DBT – Direct Bank Transfer के माध्यम से 1000 रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान किया जाता है।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

आज के आर्टिकल में हम Chief Minister Ladli Behna Yojana 2024 से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी जैसे – मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना क्या है, योजना के उद्देश्य, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, लाभ, आवश्यक दस्तावेज से सम्बंधित सभी जरुरी बातों पर चर्चा करेंगे।

Table of Contents

Chief Minister Ladli Behna Yojana Overview

योजना का नाममुख्यमंत्री लाडली बहना योजना
आर्टिकल का नामChief Minister Ladli Behna Yojana
लाभमध्यप्रदेश की महिलाओं को
उम्र सीमा21 से 60 वर्ष के बीच
राशि1250 रूपये प्रति महीने
Home PageClick Here

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना क्या है?

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुवात की गयी है। इस योजना के तहत राज्य के उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच की महिलाओं को हर महीने 1000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना का लाभ गरीब और माध्यम वर्ग की महिलाओँ को दिया जाता है। लाभुक महिलाओं के बैंक अकाउंट में हर महीने DBT – Direct Bank Transfer से सहायता राशि भेजी जाती है। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना से मिलने वाले 1000 रूपये की पेंशन राशि को बढ़ा कर अब 1250 रूपये कर दी जाएगी।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के उद्देश्य

Chief Minister Ladli Behna Yojana का शुभआरम्भ महिलाओं के हित में किया गया है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जाये। समाज में महिलाओं को एक नई पहचान दिलाने के लिए लाड़ली बहना योजना की शुरुवात की गयी है।

अक्सर ऐसा होता है की केवल पुरुष ही कमाते है  और घर का पूरा खर्च केवल पुरुष उठाते है जिस कारण किसी भी कार्य को करने का निर्णय केवल पुरुष ही लेते है। सरकार लोगों की उन्ही मानसिकता को ख़त्म करना चाहती है। समाज में पुरुष एवं महिलाओं को एक समान सम्मान दिलाना चाहती है।

महिलाएं अपने खर्चों के लिए किसी दूसरे पर निर्भर न रहे और अपने बच्चों का अच्छे से भरण पोषण कर पाये इसलिए सरकार के द्वारा Chief Minister Ladli Behna Yojana की शुरुवात की गयी है।

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का लाभ

  • प्रत्येक पात्र महिलाओं को हर महीने उनके आधार लिंक डीबीटी इनेबल्‍ड बैंक खाते में 1250 रूपये की सहायता राशि भेजी जाएगी।
  • 1250 रूपये के हिसाब से हर साल महिलाओं को 15000 रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी जिससे वह अपनी जरूरतों को पूरा कर पायेगी।
  • इस योजना से हर महीने पैसे लेने के लिए आपको किसी सरकारी ऑफिस की चक्कर नहीं लगनी पड़ेगी। प्रोत्साहन राशि हर महीने DBT के माध्यम से लाभुक के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए जायेंगे।
  • इस प्रोत्साहन राशि से महिलाये अपने बच्चों के पालन पोषण स्तर में सुधार ला सकती है।
  • महिलाओं को स्वाबलंबी, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए महिलाओं के हित में काफी बढ़िया कदम उठाया गया है।

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की पात्रता

  • केवल मध्यप्रदेश के मूल निवासी ही इस योजना का लाभ ले सकते है।
  • लाडली बहना योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन का उम्र सीमा 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच निर्धारित की गयी है।
  • इस योजना का लाभ केवल विवाहित महिलाओं को दिया जायेगा साथ ही विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाएं भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है।

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की अपात्रता

  • वैसी महिलाये जिनका स्वयं / परिवार की सम्मिलित रूप से स्वघोषित वार्षिक आय 2.5 से अधिक हो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जायेगा।
  • यदि महिलाये या उनके परिवार का कोई भी सदस्‍य आयकर जमा करता हो उस महिला को इस योजना का लाभ नहीं दिया जायेगा।
  • यदि महिलाये या उनके परिवार का कोई भी सदस्य भारत सरकार अथवा राज्‍य सरकार के मण्‍डल/ स्‍थानीय निकाय में नियमित/ शासकीय विभाग/ संविदाकर्मी या स्‍थाईकर्मी के रूप में काम कर रहा हो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जायेगा।
  • महिला स्वयं या उनके परिवार का कोई भी सदस्य सेवानिवृत्ति उपरांत पेंशन प्राप्त कर रहा हो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़

Chief Minister Ladli Behna Yojana के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • समग्र परिवार / सदस्य आई.डी
  • पैन कार्ड
  • राशन कार्ड यदि बना हुआ हो
  • बैंक पासबुक
  • बैंक खाता आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रिय होना अनिवार्य है
  • पासपोर्ट साइज फोटो

समग्र परिवार ID कैसे बनाये?

Chief Minister Ladli Behna Yojana का आवेदन करने से पहले आपको समग्र परिवार ID समग्र पोर्टल के जरिए बनवाना होगा। बिना समग्र परिवार ID बनाये आप इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते है। समग्र परिवार ID बनाने के बाद ही आप स्वयं की समग्र सदस्य आई.डी बना पायेंगे इसलिए ध्यानपूर्वक नीचे लिखे समग्र परिवार ID बनाने की प्रक्रिया को समझे।

Chief Minister Ladli Behna Yojana
  • सबसे पहले समग्र परिवार ID की ऑफिसियल वेबसाइट समग्र पोर्टल पर जाये।
  • होमपेज पर उपलब्ध “परिवार को पंजीकृत करें” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा उसपर आधार से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करें।
  • अब आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा उसे दर्ज करें।
  • ओटीपी दर्ज करने के बाद आपके स्क्रीन पर आपके आधार से सम्बंधित सभी जानकारी आ जाएगी साथ ही एक नया फॉर्म भी खुलेगा।
  • फॉर्म पर पूछी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरे और सबमिट कर दे।
  • कुछ ही समय में आपके द्वारा दर्ज की गयी जानकारी को जाँच कर आपको समग्र परिवार ID प्रदान किया जायेगा।

स्वयं की समग्र आईडी कैसे बनाये?

परिवार की समग्र आईडी बनने के बाद आप स्वयं की समग्र आईडी बना सकते है। इस योजना का आवेदन करने के लिए आपको स्वयं की समग्र आईडी बनानी पड़ेगी। स्वयं की समग्र आईडी बनाने के लिए निचे लिखे स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।

  • सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट समग्र पोर्टल पर जाये।
  • होमपेज पर “सदस्य पंजीकृत करें” का विकल्प मिलेगा उसपर क्लिक करें।
  • अब अपना समग्र परिवार ID दर्ज करें।
  • पूछी गयी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरे और सबमिट कर दे। परिवार की समग्र आईडी और स्वयं की समग्र आईडी मिलने के बाद आप Chief Minister Ladli Behna Yojana के लिए आवेदन कर सकते है।

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का आवेदन करने की प्रक्रिया

  • ग्राम पंचायत/ वार्ड कार्यालय/ आंगनवाडी केन्द्र के माध्यम से आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन फॉर्म लेना है।
  • फॉर्म पर पूछी गयी सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरे।
  • आवेदन फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रति लगाए।
  • अब ऑफिस में बैठे अधिकारी के पास अपना आवेदन फॉर्म जमा करें।
  • आवेदक महिला को अपने परिवार की समग्र आईडी दस्‍तावेज, स्वयं की समग्र आईडी दस्‍तावेज एवं आधार कार्ड के साथ उपस्थित होना आवश्यक होगा ताकि आवेदक का लाइव फोटो ली जा सके एवं ई केवायसी किया जा सके।

आवेदन की अंतिम तारिक के बाद आवेदकों की अनंतिम सूची, पोर्टल/ ऐप पर प्रदर्शित की जायेगी जिसमे उन सभी महिलाओं का नाम शामिल होगा जो इस योजना के पात्र है और उन्हें Chief Minister Ladli Behna Yojana का लाभ दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की सूची में अपना नाम कैसे देखे?

Chief Minister Ladli Behna Yojana की अंतिम सूची पोर्टल/ ऐप के साथ अंतिम सूचि का प्रिंट आउट ग्राम पंचायत/वार्ड स्तर के सूचना पटल पर भी जारी किया जायेगा। नीचे लिखे स्टेप्स को फॉलो करके आप ऑनलाइन Chief Minister Ladli Behna Yojana की अनंतिम सूची में नाम देख सकते है।

Chief Minister Ladli Behna Yojana
  • सबसे पहले मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाये।
  • होम पेज पर अंतिम सूची का विकल्प मिलेगा उसपर क्लिक करें। यदि आप मोबाइल पर देख रहे है तो ऊपर तीनडॉट पर क्लिक करें फिर अंतिम सूची पर क्लिक करें।
  • अब अपना रेजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें।
  • फिर रेजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आये ओ.टी.पी. को दर्ज करें।
  • आप अपना अपना जिला, निकाय, ग्राम पंचायत, वार्ड चयन करें।
  • अब आपके सामने अंतिम सूचि का लिस्ट आ जायेगा उसमे अपना नाम देख सकते है।

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2024 का eKYC कैसे करें?

  • सबसे पहले समग्र की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाये।
  • होमपेज पर e-KYC  का विकल्प मिलेगा उसपर क्लिक करे।
  • अब आपको अपना स्वयं की समग्र आईडी दर्ज करना होगा।
  • यदि आपका e-KYC नहीं हुआ है तो आपको कंटिन्यू का विकल्प मिलेगा उसपर क्लिक करे।
  • पूछी गयी जानकारी और आवश्यक डॉक्यूमेंट को ध्यानपूर्वक अपलोड करे और सबमिट कर दे।
  • कुछ समय के अंदर आपकी e-KYC सफलतापूर्वक हो जाएगी।

परिवार की समग्र आईडी दस्‍तावेज और स्वयं की समग्र आईडी दस्‍तावेज प्रिंट और डाउनलोड कैसे करें?

Chief Minister Ladli Behna Yojana
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट समग्र पोर्टल पर जाये।
  • होमपेज पर समग्र परिवार कार्ड प्रिंट करे और समग्र सदस्य कार्ड प्रिंट करे का विकल्प मिलेगा।
  • दोनों विकल्पों में आपको जो डाउनलोड करना है उसपर क्लिक करें।
  • अब पूछी गयी जानकारी को दर्ज करें और कार्ड प्रिंट करें के विकल्प पर क्लिक कर दे।

निष्कर्ष – Chief Minister Ladli Behna Yojana

यह आर्टिकल Chief Minister Ladli Behna Yojana – मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के बारे में था। मुझे पूरा उम्मीद है की यह आर्टिकल आपको जरूर पसंद आया होगा। इस आर्टिकल में Chief Minister Ladli Behna Yojana से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी दिया गया है। इस आर्टिकल को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जरूर शेयर करें। यदि आपका इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई सवाल है तो आप हमसे बेझिझक पूछ सकते है हम जल्द ही आपके प्रश्नों का उत्तर देंगे।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Prahalad Sah

मेरा नाम प्रहलाद कुमार साह है। मै पिछले 2 सालों से कंटेंट राइटिंग करता हु। मुझे विभिन्न परीक्षाओं, बिज़नेस आइडियाज एवं भारत एवं राज्य सरकारों द्वारा चलाये गए महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में लिखना पसंद है। सभी जानकारी मै ऑफिसियल नोटिफिकेशन के जरिए प्राप्त कर लेख लिखता हु। मेरे द्वारा लिखे गए लेख पसंद आने पर अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते है।

Leave a Comment